• Tue. Jul 7th, 2026

    पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तेजीबाजार पुलिस की कार्रवाई

    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजीबाजार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कलिंजरा मोड़ से वांछित आरोपी प्रदीप पासवान पुत्र झक्कन सरोज, निवासी मिरशादपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी मु0अ0सं0-145/2026 में बीएनएस की धारा 87, 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल मशकूर अहमद शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *