• Sat. Aug 22nd, 2026

    सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड

    Share

    खुर्जा। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों आयोजित भव्य ‘भारत सम्मान समारोह’ में समाजसेवा, जनसेवा और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली खुर्जा क्षेत्र की प्रतिभाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता और चेयरमैनपति श्री भगवानदास सिंघल तथा श्री संजय कश्यप को उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान अवार्ड’ से नवाजा गया। ‘भारत सम्मान समारोह’ राष्ट्रीय स्तर का ऐसा आयोजन रहा, जिसमें समाज, राष्ट्र और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से खुर्जा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। सत्यप्रकाश सिंह क्षेत्र में एक वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वह नोएडा के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ कैलाश अस्पताल, खुर्जा के डायरेक्टर भी हैं। समाजसेवा, जनसरोकारों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें ‘भारत सम्मान अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में विशेष खुशी और उल्लास का माहौल है।
    इसी अवसर पर श्री भगवानदास सिंघल , श्री संजय कश्यप को भी समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके घरों पर जाकर ‘भारत सम्मान अवार्ड’ प्रदान किया गया। सत्यप्रकाश सिँह, भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप के सम्मानित होने पर क्षेत्र के सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे खुर्जा के लिए गौरव का विषय बताया।
    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मुकेश मासूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि ‘भारत सम्मान’ का उद्देश्य उन प्रतिभाओं और महान व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना है, जिन्होंने समाज, राष्ट्रहित और जनसेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे सम्मान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
    मुकेश कुमार मासूम ने सत्यप्रकाश सिंह, भगवानदास सिंघल एवं संजय कश्यप को ‘भारत सम्मान अवार्ड’ मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये तीनों ही व्यक्तित्व अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज और क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये तीनों किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे, इस कारण इन्हें इनके आवास / कार्यालय पर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से न केवल उनका उत्साह बढ़ेगा, बल्कि खुर्जा क्षेत्र के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *