• Sun. Jul 19th, 2026

    फाइलेरिया मरीजों के लिए शिविर, संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी

    Share

    जौनपुर, 19 जुलाई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुफ्तीगंज के विजयीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम शिविर आयोजित किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में आयोजित शिविर में 10 फाइलेरिया (हाथीपांव) मरीजों को रोग प्रबंधन, व्यायाम, साफ-सफाई और प्रभावित अंगों की देखभाल का प्रशिक्षण देकर रुग्णता प्रबंधन किट वितरित की गई।

    शिविर में मरीजों और उनके परिजनों को मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, टीबी, फाइलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों के कारण, लक्षण, बचाव और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय विजयीपुर में छात्र-छात्राओं को भी हाथ धोने, साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के उपाय बताए गए।

    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक संचालित रहेगा। उन्होंने लोगों से जलभराव रोकने, घर और आसपास सफाई रखने, मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बुखार होने पर तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराने की अपील की।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *