• Wed. Aug 26th, 2026

    दहेंव गांव में दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Share

    जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र की ग्राम सभा दहेंव में बुधवार को विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

    सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने काफी सावधानी और मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

    मौके पर राकेश त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, खेमचंद यादव, मनोज यादव, सुधांशु त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, दिव्यांशु त्रिपाठी और रितिक यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

    ग्रामीणों के मुताबिक अजगर काफी बड़ा था। वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि खेत या जंगल के आसपास कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसे परेशान न करें और तत्काल विभाग को सूचना दें। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *