जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के बदलापुर खुर्द मोड़ पर बुधवार को स्टीयरिंग फेल होने से एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के समय वाहन में सवार दो लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। दोनों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
ग्रामीणों के अनुसार मैजिक बदलापुर से मसनपुर की ओर जा रही थी। बदलापुर खुर्द मोड़ के पास चालक वाहन को मोड़ रहा था, तभी अचानक स्टीयरिंग में खराबी आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और मैजिक सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल जेसीबी की मदद से पलटी मैजिक को खेत से बाहर निकलवाया। राजू ने जेसीबी की व्यवस्था की, जबकि रारी निवासी टाइगर यादव ने भी वाहन निकालने में सहयोग किया।
ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त मैजिक मसनपुर निवासी की है। वाहन का पंजीकरण नंबर UP62 AT 9525 बताया गया है।


