• Wed. Aug 26th, 2026
    Share

    चंदवक। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर बुधवार भोर में वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर पोखरा गांव निवासी 75 वर्षीय रामदेव यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

    डोभी रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर सुबह ग्रामीण आवश्यक कार्यवश गए तो देखा कि एक वृद्ध की कटी लाश ट्रैक पर पड़ी थी। बगल में चप्पल ,पैसा,आधार कार्ड व अन्य सामान रखा पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आधार कार्ड के आधार पर पहचान करने साथ ही परिजनों को सूचित किया तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *