डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत

Share

जौनपुर
जफराबाद क्षेत्र के सुगुरदीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. एन.के. सिंह ने कहा कि आईएमए के सदस्यों ने डॉ. हरेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत दिशा दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुंबई से आए उद्यमी प्रवीन सिंह व राहुल सिंह ने कहा कि डॉ. हरेन्द्र सिंह संगठन को सशक्त बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया है।

कार्यक्रम को वरिष्ठ ऑर्थो चिकित्सक डॉ. सुबाष सिंह, समाजसेवी आशुतोष सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, शशिकांत पाठक आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने विधायक रहते हुए क्षेत्र में अनेक विकास कार्य कराए, उसी तरह अब आईएमए को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन मुन्ना सिंह ने किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, हर्षित सिंह, संजय सिंह बबलू, सनी सिंह, हरेन्द्र सिंह, पुनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें