झगड़ा छुड़ाने के विवाद में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद

Share

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहाँ गांव में झगड़ा छुड़ाने के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को कुकुहाँ गांव निवासी लल्लन राजभर ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 नवंबर को झगड़ा छुड़ाने की बात को लेकर विपक्षियों ने उनके पुत्र विन्द्रेश राजभर को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में विन्द्रेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गौराबादशाहपुर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ रोड स्थित आरा पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानू उपाध्याय उर्फ अनिकेत उपाध्याय (23), विकास तिवारी उर्फ कल्लू तिवारी (27) और वीरू पाण्डेय उर्फ गोलू (29) के रूप में हुई है। तीनों कुकुहाँ गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 321/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें