जौनपुर

Share

किरन श्रीवास्तव की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, .

भाजपा नेत्री स्व. किरन श्रीवास्तव ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित कर दिया, उनका इस दुनिया से जाना संगठन व पूरे जनपद के लिए अपूर्ण क्षति है।
उक्त विचार राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने मंगलम लान मियांपुर में आयोजित स्मृतिशेष श्रीमती किरन श्रीवास्तव के प्रथम पुण्यतिथि व श्रंद्धाजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा।
सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि वे एक अच्छी समाजसेवी व कर्मठ नेत्री थी। सामाजिक कार्याे में उनकी विशेष रुचि रहा करती थी।
राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि वे पार्टी के प्रति समर्पित रहती थी। उनका जिले की हर सामाजिक व धार्मिक कार्याे में अहम विशेष योगदान रहता था।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि नेत्री ने अपने सेवा भाव के बल पर समाज में काफी लोकप्रियता हासिल किया था। उक्त श्रंद्धाजलि सभा में विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं व सामाजिक संगठनों के लोगो ने श्रंद्धाजलि दिया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि आज यहाँ उपस्थिति विभिन्न राजनीतिक दलों की सैकड़ो लोगों की भीड़ यह दर्शाती हैं कि उन्होंने समाजहित में कार्य किया था उनकी कमी आज समाज को खल रही हैं।
पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर दिनेश टण्डन ने कहा कि किरन जी इतनी सरल थी कि चुनाव प्रचार में भी कभी मुलाकात हो जाती थी तो ये नहीं लगता था कि हम लोग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने कहा कि मुझे भी किरन जी के साथ कार्य करने का मौका मिला था उनकी मेहनत व लगन देखकर प्रेरणा मिलती थी।
नगर पालिका आज़मगढ़ की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि किरन एक महान महिला थी, महिलाओं को देखते ही उनका दुःख समझ जाती थी व निवारण हेतु लग जाती थी।
श्रंद्धाजलि सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, वरिष्ठ नेता डॉ0 दिनेश सिंह बब्बू, दीवानी अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश सिंह कामरेड, सुरेंद्र सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह, संतोष त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव, सरस चन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, शिक्षक नेता संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता सुभाष अग्रहरि, कवि प्रखर जी ने भी सम्बोधित करते हुए अपना अपना श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विचार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर किरन फाउंडेशन की स्थापना की गई और 51 महिलाओं को श्रीमती किरन श्रीवास्तव फाउंडेशन ट्रस्ट के तरफ से साड़ी वितरण किया गया। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में आये हुए लोगो का आभार आयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें