योगेश हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Share

जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने एच.एस. सभासद योगेश यादव को गोलियों से छलनी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है दो अन्य बदमाशो की तलाश में जुट गई है । आरोपियों के कब्जे से हत्या मे प्रयोग की गयी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

12 दिसम्बर की रात बादलपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में चाय की दुकान पर चाय पीते समय अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर  थाने का हिस्ट्रीशीटर सभासद  योगेश यादव  की गोली मारकर हत्या कर दिया था , हत्या से गुस्साए सभासद के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 38 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नही किया था । इस हत्याकांड के दो आरोपी  विकास शर्मा पुत्र दिनेशचन्द्र शर्मा नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद जौनपुर तथा शशिकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र नन्हे शुक्ला उर्फ अजय प्रकाश शुक्ला नि0 ग्राम मछलीगाँव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना परसरोखनपुर हाईवे पुलिया के नीचे से पुलिस ने गिरफ्तार  कर लिया है । हत्या मे शामिल अन्य  दो अभियुक्तों 1. पुष्पेन्द्र दुबे उर्फ बन्टी (ग्राम प्रधान पट्टी दयाल थाना बदलापुर जौनपुर  2. काजू दूबे पुत्र सुनील दूबे पुत्रगण सुनील दुबे नि0गण पट्टी दयाल थाना बदलापुर की तलाश जारी है।   

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें