जौनपुर

Share

छठ पूजा के लिए डीएम ने विशेष सचिव के साथ किया घाटो का निरीक्षण

विशेष सचिव, नगर विकास अनिल कुमार शर्मा एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट का निरीक्षण कर छठ पूजा के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।
विशेष सचिव ने निरीक्षण में पाया कि शासन के द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के हिसाब से तैयारी की गई है, उन्होंने अवशेष तैयारियों को भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी छठ पूजा स्थलों पर बृहद साफ-सफाई की जा रही है, बहुत ही भव्य तरीके से छठ पूजा संपन्न कराई जाएगी। पुलिस की तरफ से समुचित व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। घाट पर गोताखोर एवं नाव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें