सूर्यांश प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ वाराणसी मंडल का बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य

Share

आज वाराणसी के एक पाँच सितारा होटल में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन श्री बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री उप्र) के निर्देशानुसार ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पांडेय की अध्यक्षता में वाराणसी मण्डल ओलंपिक एसोसिएशन का गठन किया गया तथा मण्डल की प्रथम आम सभा की बैठक का भी आयोजन किया गया। उक्त बैठक वाराणसी के अपर आयुक्त प्रशासन श्री विश्वभूषण मिश्र को चेयरमैन, श्री सुशील सिंह विधायक सैयदराजा को अध्यक्ष, श्री जगदीप मधोक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री अमित पांडेय को महासचिव सहित माँ दुर्गा जी विद्यालय के निदेशक श्री सूर्यांश प्रकाश सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया। उपरोक्त कार्यकारिणी वाराणसी मण्डल के सभी ज़िलो के खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, एथलेटिक, योगा, कराटे सहित कुल बारह ओलंपिक खेलों का वाराणसी मण्डल में रीजनल ओलंपिक गेम्स का आयोजन करेगी जिसमें से चुने हुए खिलाड़ीयों स्टेट लेवल ओलंपिक गेम्स और फिर आगे नेशनल लेवल ओलंपिक गेम्स में भेजेगीं। इस एसोसिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य वाराणसी मंडल के प्रत्येक ज़िलो के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक गेम्स के लिए तैयार करना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें