टीडी इण्टर कालेज प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

Share

जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर टीडी इंटर कॉलेज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा अभियान के तहत एक रैली निकाली गई जिसको जिला विद्यालय निरीक्षक सूरजभान, प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, उप प्रबन्धक ओम प्रकाश सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की यह रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर जेसीज चौराहा को ओलंदगज होते हुए जोगियापुर, कलेक्ट्री होते हुए लाइन बाजार होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में भारत माता की झांकी और देशभक्ति के गीतों से, राष्ट्रीय भावनाओं की वृद्धि की गई। रैली में लगभग 2000 छात्र शामिल रहे। रैली के माध्यम से जनमानस में संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, अध्यापक, कर्मचारी आदि उपस्थित थे। रैली का संचालन विद्यालय के एनसीसी के कैडेटों ने किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें