सपा के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा के सामने सपा कार्यकर्ता ने पार्टी नेताओं द्वारा उत्पीड़न के बारे में रो कर सुनाया अपना दर्द।

Share

क्या इस तरह कार्यकर्ताओ पर हो रहे शोषण के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लडेगी समाजवादी पार्टी

पार्टी में मुसलमानो की घट रही है पैठ ।आंख से निकला आंसू अपनी बात कहने वाले अमजद के

जौनपुर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा के सामने एक अल्पसंख्यक कार्यकर्ता का दर्द उस समय झलक उठा जब उसने अपने ही पार्टी के बड़े नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। कार्यालय में तैनात अमजद का कहना था कि यहां आने वाले हर नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बजाय उनका उत्पीड़न करने में ही जुटे रहते हैं,यही वजह है कि आज समाजवादी पार्टी हाशिये पर जा रही है ।हंगामे के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ता अमजद को काफी समझाने बुझाने का कार्य किया पर उसके दर्द भरे आंसू को किसी ने नहीं देखा। आंख से आंसू छलक रहे थे तो दिल का दर्द था वो उसकी जुबान पर आ चुका था। हालांकि मीडिया से बातचीत करने से उसने साफ इंकार कर दिया।इस मामले से कई सवाल खड़े हो गए कि आज समाजवादी पार्टी क्यों हाशिये पर जा रही है क्योंकि जिस कार्यकर्ता के दम पर समाजवादी पार्टी ने 2012 में सरकार बनाई थी आज वह अपने वजूद बचाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। यदि समय रहते इन कार्यकर्ताओ के आंसू नहीं पूछे गए तो 2024 में इसका परिणाम पार्टी कोभुगतना पड़ सकता है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें