पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Share

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज उन्हें Modi @9 जनसंपर्क अभियान, प्रदेश सहसंयोजक के पद पर नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। कृपाशंकर सिंह को दिए गए नियुक्ति पत्र में बावनकुले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी सरकार 9 वर्ष पूरा करने जा रही है।

विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए इस समिति की स्थापना की गई है। कृपाशंकर के लंबे राजनीतिक अनुभव और और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए बावनकुले ने आशा व्यक्त की है कि वे इस पद को यशस्वी बनाएंगे।

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित लिस्ट में जब कृपाशंकर सिंह का नाम नहीं था, तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि जल्द ही उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ करेंगे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें