मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड को लोगों ने सुना
बीजेपी नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने सुनी मन की बात

Share

बीजेपी से उमरपुर वार्ड से अर्चना सिंह पत्नी सिपिन सिंह के लिए मांगा समर्थन

जौनपुर
उमरपुर वार्ड के हरिजन बस्ती में भाजपा के बूथ स्तरीय पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम का सौवां एपिसोड आकाशवाणी के माध्यम से सुना ।इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे लिए देश में अच्छा कार्य करने वाले लोगों की प्रसंशा के माध्यम से पूजा करने के समान है।जिस किसी भी विषय की चर्चा इस कार्यक्रम में हुई वह जन आंदोलन बन गया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने हरियाणा के सुनील जगनाल के सेल्फी विद डाटर अभियान से हरियाणा के लिंगानुपात में सुधार की चर्चा की। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पेंसिल स्लेट, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के स्वच्छता अभियान, तमिलनाडु की आदिवासी महिलाओं के टेराकोटा कप बनाने,मेक इन इंडिया प्रोडक्ट तथा सांस्कृतिक संरक्षण की बात की।
इस अवसर पर रामकृष्ण दूबे (बब्बू दूबे) सुनील यादव ,शिवा सिंह ,मयंक ,विनय सिंह, धनंजय सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें