जौनपुर

Share

जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
              अधिकारियों के द्वारा महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उनकी जांच कराई जाए। पाकशाला में जाकर खाने के गुणवत्ता की जांच की गई जिसमें पाया कि खाना मीनू के अनुसार अच्छी गुणवत्ता का दिया जा रहा है।
                  जेल चिकित्सालय में जाकर बीमार कैदियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक एसके पांडेय को निर्देशित किया कि जिला कारागार में साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।
                इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार, जेलर कुलदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें