सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Share

जौनपुर। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे और कारतूस के साथ वीडियो प्रसारित करना एक युवक को भारी पड़ गया। सुरेरी पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त आयुष सिंह उर्फ हलचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .303 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, काकोपुर गांव निवासी आयुष सिंह पुत्र धनंजय सिंह का सोशल मीडिया पर अवैध असलहे और कारतूस के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में थाना सुरेरी में मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/7/25 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
27 नवंबर को उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके पास से प्रतिबंधित बोर .303 का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक शेषनाथ साहनी, कांस्टेबल अखिलेश गौड़, अरविंद गौड़ और धीरज सिंह शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें