फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को किया परेशान, मुकदमा दर्ज

Share

केराकत। क्षेत्र में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक महिला को परेशान करने और उसके नाम से अभद्र पोस्ट प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर केराकत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। इस आईडी के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। आरोप है कि पिछले करीब दो महीने से लगातार इस तरह की गतिविधियों के जरिए उसे परेशान किया जा रहा है और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने इस मामले में एक युवती और एक अज्ञात युवक के शामिल होने की आशंका जताई है। उसने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया आईडी की जांच कर आरोपियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें