
शाहगंज गैस सर्विस ने लगाया विशेष शिविर

शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज गैस सर्विस की ओर से मंसूरी में विशेष शिविर का आयोजन हुआ जहां 10 किलोग्राम क्षमता वाले जिपलाइट सिलेंडर के साथ नए गैस कनेक्शन ग्राहकों को वितरित किये गये।
इस दौरान अधिष्ठाता सुधीर वर्मा एवं प्रबंधक विवेक अस्थाना ने ग्राहकों को नये गैस कनेक्शन प्रदान किये। साथ ही जिपलाइट सिलेंडर की उपलब्धता, उपयोगिता और सुविधाओं के बारे में जानकारी दिये।
वहीं गैस सर्विस के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को नए गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी जरूरतों के अनुरूप गैस सेवा का लाभ पहुंचाना है। शिविर में नए कनेक्शन प्राप्त कर ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
ALSO READ
जौनपुर में गोवध और पशु क्रूरता के मामले में चार गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे







