नेशनल हाईवे-135A पर अतिक्रमण से यातायात बाधित

Share

आम जनमानस को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

रामपुर, जौनपुर। नेशनल हाईवे-135A पर रामपुर बाजार में थाना के ठीक सामने इन दिनों अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय सड़क पर सब्जी मंडी के ठेले, घूमचा तथा फल-सब्जी बेचने वाले दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी से लेकर मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण कर लिया जाता है। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार और ठेलों के कारण बच्चों को रास्ता पार करने तथा सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। कई बार जाम में फंसने के कारण बच्चों के समय से स्कूल नहीं पहुंच पाने का डर बना रहता है। वहीं सड़क पर वाहनों के बीच से निकलने की मजबूरी के चलते किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर बाजार में सब्जी मंडी के नाम पर ठेला लगाने वालों ने नेशनल हाईवे-135A के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा रखा है। हैरानी की बात यह है कि थाना रामपुर के ठीक सामने अतिक्रमण का यह सिलसिला लगातार जारी है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि नेशनल हाईवे से अवैध अतिक्रमण हटवाकर ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं के लिये निर्धारित स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार में यातायात सुचारु हो सके और स्कूली बच्चों सहित आम राहगीरों को राहत मिल सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गम्भीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं?

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें