
अब जनपद की विशिष्ट पहचान बन चुकी है दैनिक गोमती आरती

जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वावधान में देव दीपावली पर भव्य महोत्सव किया गया जहां गोमती महा आरती भी हुई। आरती से पहले शानदार आतिशबाजी ने सबका मन मोह लिया जहां भारी संख्या में उपस्थित आम जनमानस भक्ति रस में भाव—विभोर हो गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि जनपद में विगत 9 वर्षों से 365 दिन आयोजित होने वाली यह दैनिक गोमती आरती अब जनपद की विशिष्ट पहचान बन चुकी है जिसे बढ़ाये जाने हेतु हम हर सम्भव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने कहा कि जैसे काशी में माँ गंगा का स्वरूप अर्ध चंद्राकर है। ठीक उसी प्रकार जौनपुर के राजेपुर में भी माँ गोमती का स्वरूप अर्ध चंद्राकर हो जाता है। माँ गोमती की स्वच्छता के संकल्प के साथ चल रहा यह भव्य कार्यक्रम जनपद की एक धरोहर बनेगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, पर्यटन/जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, वरिष्ठ सर्जन डा. नीलेश श्रीवास्तव, प्रो. गिरधर मिश्रा, महेंद्र सिंह, श्रीनाथ सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर धर्मराज राम को गोमती स्वच्छ अभियान की तरफ से अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। अन्त में स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर स्वच्छ गोमती अभियान के महामंत्री बृजेश मौर्य, उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मोहनीश शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, उदय प्रताप यादव, मंत्री पीयूष चतुर्वेदी, विवेक मौर्य, पुनीत सोनी, भरत वर्मा, अजित सैनी, एमएलसी प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, आनन्द सिंह, लालजी निषाद, उर्वशी सिंह सति तमाम लोग मौजूद रहे। पुजारीगण चन्दन, सुधांशू, विकास, अंशुमान व श्रवण ने आरती सम्पन्न करायी जो लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
जौनपुर में गोवध और पशु क्रूरता के मामले में चार गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे







