
विहिप के हितचिन्तक अभियान से जुड़कर समाज व राष्ट्र की सेवा में दें योगदान: गजेन्द्र

जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के बलरामपुर हाल में विश्व हिंदू परिषद की 15 दिवसीय हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ गजेंद्र ने किया। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, इसके विभिन्न सेवा कार्यक्रम, प्रकल्प और हितचिंतक अभियान के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। साथ् ही उन्होंने हितचिंतक अभियान के माध्यम से देश की सभी हिंदुओं से अपील किया कि सभी विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और हिंदू समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के समाजशास्त्र के विभागध्यक्ष डा. हरिओम त्रिपाठी एवं संचालन कमलापति जी ने किया। इस अवसर पर विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, प्रान्त मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह, जिला मंत्री सुनील मौर्य, बजरंग दल जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, सह संयोजक शिवम अग्रहरी, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, आशीष मिश्रा, अरुण सिंह, साधु तिवारी, अवधेश तिवारी सहित अन्य हिन्दू संगठनों, विचार परिवार के लोग, अध्यापक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर में गोवध और पशु क्रूरता के मामले में चार गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे







