डीसीएम की टक्कर से कार चालक डॉ. नागेंद्र की इलाज के दौरान मौत

Share

बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर रविवार की रात्रि सामने से आ रहें डीसीएम ट्रक चालक एवं कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में कार सवार सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन बेहतर इलाज हेतु लखनऊ ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर बाद परिजन शव लेकर थाने पहुँचे जहां पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। मुकदमा वादी कुँअर अंकित सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मुंगराबदशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी मेरे 65 वर्षीय पिता डॉ. नागेंद्र बहादुर सिंह सेवानिवृत्त बैंक शाखा प्रबंधक थे। घटना की रात्रि डॉ. नागेन्द्र फत्तूपुर से अपनी कार से तारापुर स्थित अपने शहर स्थित आवास पर जा रहें। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज पकड़ी चौराहा के आगे शारदा पेट्रोल पम्प से आगे बढ़े थे तभी सामने से लापरवाही पूर्वक अज्ञात डीसीएम चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुँचे हम परिजन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल पिता को इलाज हेतु जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए वहां से भी जवाब होने पर लखनऊ ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें