जीआरपी ने बरामद किए 16 लाख के 72 मोबाइल

Share

26 यात्रियों को लौटाए गए गुम हुए फोन, वापस पाकर खिले चेहरे

जौनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) जौनपुर ने यात्रियों के गुम हुए 72 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न तिथियों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया।

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज जोन एन. कोलांची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में जीआरपी और सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइलों की तलाश की।

विभिन्न राज्यों के यात्रियों को मिले मोबाइल

बरामद मोबाइल लेने के लिए विभिन्न जिलों और राज्यों से करीब 26 यात्री जीआरपी थाना जौनपुर पहुंचे। पुलिस ने सत्यापन के बाद उनके मोबाइल सुपुर्द कर दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, शेष मोबाइलों को भी उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, उपनिरीक्षक हरिकेश, शिवपूजन यादव, रवीन्द्र कुमार पटेल, रोहित राज यादव, गिरीश मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी अर्पित शर्मा, मुख्य आरक्षी रजनीकांत, दरोगा बाबू सोनकर, आरक्षी रामप्रवेश कुमार, मनीष कश्यप और महिला मुख्य आरक्षी किरनलता शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें