अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोधार्थी

Share

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एमएससी विद्यार्थियों मनीष कुमार एवं वैष्णवी आर्या ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली में 30–31 अक्टूबर 2026 को आयोजित 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

‘एआई-इनेबल्ड बायोटेक्नोलॉजी’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में मनीष कुमार ने भारत में नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के प्रति जन-जागरूकता के आकलन तथा वैष्णवी आर्या ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता एवं ज्ञान के स्तर पर अपना शोध प्रस्तुत किया।

दोनों विद्यार्थी प्रो. प्रदीप कुमार एवं प्रो. वंदना राय के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोध पत्र प्रस्तुत करना विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा और विभाग की सक्रिय शोध संस्कृति का परिचायक है। विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों एवं उनके शोध मार्गदर्शकों को बधाई दी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें