नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम एसपी ने की बैठक

Share

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के द्वारा नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रभारी अधिकारियो, उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की

              बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान एवं मतगणना स्थल का भ्रमण कर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ले। दोनों आपस मे समन्वय स्थापित करते हुए बुथों की संवेदनशीलता का विश्लेषण अनिवार्य रूप से कर ले।
              उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, कार्मिकों की ड्यूटी तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि क्षेत्राधिकारी फोर्स के रुकने वाली जगह का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें। अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि आबकारी विभाग के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण करें, किसी भी दशा में अवैध शराब बिकने न पाए, इसके संबंध में ढाबों और शराब की दुकान के आसपास की जगहों पर निगरानी की जाए। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाए।
              इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर.डी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना रॉय उपस्थित रही।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें