जौनपुर नगर पालिका का चुनाव घोषित होते ही सभी पार्टिया जोड़ तोड़ में जुटी।

Share

जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद एक बार फिर महिला सीट घोषित हो गयी है

वहीं इस चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को भी बहुत गम्भीर रूप से ले रही । चुनाव में पार्टी ने मंत्री से लेकर विधायक सांसद को इस चुनाव में प्रचार करने में लगाने जा रही है भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद से लेकर सभासद तक अपनी जीत के लिए रणनीति बनाने में जुट गयी है ।अगर जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर की बात की जाये तो अध्यक्ष पद दिनेश टंडन एक मजबूत पीलर की तरह जमे हुए हैं महिला सीट आयी तो उन्होंने अपनी पत्नी माया टंडन को अध्यक्ष बना दिया नगर में अपने कामों व अपने व्यवहार के कारण दिनेश टंडन लगातार नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर काबिज हैं। दिनेश टंडन बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ते आ रहे है और इस बार भी पार्टी उनको ही अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतारेगी। भाजपा की बात करें तो पार्टी भी किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारेगी जो दिनेश टंडन जैसे स्तंभ को उखाड़ सके बीजेपी किसी भी तरह चाहेगी उसकी पार्टी का नगर पालिका अध्यक्ष बने । बीजेपी में टिकट मांगने वालों की लम्बी लिस्ट है टिकट मांगने वालों में प्रमुख स्वर्ण व्यवसाई गहना कोठी विवेक सेठ मोनू मजबूती से दावेदारी ठोक रहे हैं वह अपनी पत्नी अर्चना सेठ को मैदान में उतारेंगे । समाजवादी पार्टी में भी अध्यक्ष पद की लम्बी कतार लगी है । कांग्रेस से भी क्ई महिला प्रत्याशीयो ने आवेदन किया है

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें