दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Share

जौनपुर। दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पैचिंग प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। जल निगम को खुले सीवर और मैनहोल बंद कराने तथा विद्युत विभाग को जर्जर तार और खंभे बदलने के निर्देश दिए। नगर पालिका को जल भराव रोकने के साथ प्रमुख मार्गों, पूजा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में एआई के जरिए बनाए जा रहे भ्रामक वीडियो का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों की निगरानी और तथ्यात्मक जांच कर दोषियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

दुर्गा पूजा समितियों को पंडालों में प्रवेश-निकास की उचित व्यवस्था, सक्रिय सीसीटीवी कैमरे, स्वयंसेवकों की तैनाती और पहचान पत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सड़क अवरुद्ध कर अथवा हाईटेंशन तारों के नीचे पंडाल नहीं लगाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक पंडाल में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र रखने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने को भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने पानी टंकी से इंग्लिश क्लब और हाईडील तक सड़क पर पड़ी अवैध मिट्टी, बालू व अन्य सामग्री हटाने तथा त्योहारों के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, संबंधित अधिकारी, पूजा समितियों के पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें