
उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अगर जांच में पुलिस का किसी तरह का एजेंडा नजर आए और कार्रवाई पक्षपातपूर्ण तरीके से हो, तो लोगों का पुलिस पर भरोसा कैसे कायम रहेगा? सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक टिप्पणी की कि बेहतर होगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी जांच CBI को सौंप दी जाएं।








