• Fri. Sep 11th, 2026

    साष्टांग दंडवत करते काशी विश्वनाथ दर्शन को निकले दो भक्त , हुआ स्वागत

    साष्टांग दंडवत करते काशी विश्वनाथ दर्शन को निकले दो भक्त , हुआ स्वागत
    Share

    चंदवक। काशी में देवाधिदेव विश्वनाथ दर्शन की मनोकामना लिए आजमगढ़ के दुर्वासा धाम से साष्टांग दंडवत करते बीते 6 अगस्त से निकले दो भक्तों अनिल महाराज व उनके शिष्य विनय कुमार का चंदवक बाजार स्थित चंद्रकेश्वर महादेव मंदिर पर समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । काशी विश्वनाथ के दर्शन को दुर्वासा धाम से निकले अनिल महाराज ने बताया कि उनका संकल्प था कि काशी में देवाधिदेव महादेव का दर्शन धाम से साष्टांग दंडवत करते हुए जाकर करूंगा। उसी संकल्प के तहत 6 अगस्त को धाम से निकला हूं। महादेव का दर्शन कर उनके समक्ष लोक कल्याण की कामना करूंगा। स्वागत करने वालों में चंदकेश्वर महादेव समिति के सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति,विपिन कुमार गुप्ता ,ज्ञानचंद विश्वकर्मा,आशीष गुप्ता,पिंकू सिंह, पुल्लु सेठ,पंकज यादव सहित अन्य लोग रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *