• Thu. Sep 10th, 2026

    विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा न फेंकें नागरिक

    विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा न फेंकें नागरिक
    Share

    खुले में पशु छोड़ने से दुर्घटना का खतरा, विद्युत विभाग ने नगरवासियों से की सावधानी बरतने की अपील

    जौनपुर। विद्युत वितरण उपखंड अहियापुर के अवर अभियंता नीरज कुमार ने नगरवासियों से विद्युत सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि घरेलू कूड़ा-कचरा विद्युत पोलों और ट्रांसफार्मरों के नीचे न फेंकें तथा अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें। उन्होंने बताया कि विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों के आसपास कूड़ा जमा होने से वहां आवारा पशुओं का जमावड़ा हो जाता है। इसके चलते शॉर्ट सर्किट, विद्युत दुर्घटना और जनहानि का खतरा बढ़ जाता है। कूड़े के ढेर में आग लगने की स्थिति में विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंच सकता है। अवर अभियंता ने नागरिकों से अपील की कि वे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर के आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। साथ ही पालतू पशुओं को सड़कों और विद्युत उपकरणों के आसपास खुले में न छोड़ें।

    नीरज कुमार ने नगर पालिका परिषद जौनपुर से आग्रह किया कि शहर में घूम रहे निराश्रित पशुओं को तत्काल गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए। इससे सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और यातायात भी सुचारु रहेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों और संबंधित विभागों के सहयोग से विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के साथ शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *