“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पूर्व विधायक ने किया वृक्षारोपण

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा धरौरा में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में केराकत के उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। सभी ने पौधों के संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें