पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र का जन्मोत्सव प्रतापगढ़, लखनऊ और मुंबई में धूमधाम से मनाया गया

Share

प्रतापगढ़/लखनऊ/मुंबई। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र का जन्मोत्सव मंगलवार को प्रतापगढ़, लखनऊ और मुंबई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीनों शहरों में समर्थकों और शुभचिंतकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रतापगढ़ स्थित विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, चंदन सिंह, नीतीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, मनीष पांडेय, सीलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। इसके अलावा अंतू, कोहड़ौर और अन्य स्थानों पर भी जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

लखनऊ स्थित विधायक आवास पर भी समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व विधायक को शुभकामनाएं दीं। वहीं, मुंबई के नवी मुंबई स्थित घनसोली में प्रतापगढ़ प्रवासियों ने जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में नवभारत के वरिष्ठ उप संपादक राकेश पांडेय, जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र, दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार राजहंस पांडेय, भारत संवाद के संपादक अरविंद शर्मा, सौराष्ट्र के ठाणे प्रभारी संजय राय, समाजसेवी दिवाकर पांडेय सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मिश्र ने कहा कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल उत्सव की यादों को संजोते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि तभी किसी भी जन्मोत्सव की वास्तविक सार्थकता होगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें