जौनपुर
कांग्रेस शहर अध्यक्ष विशाल सिंह। हुकुम के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय पर दर्ज FIR के खिलाफ दिया ज्ञापन

Share
प्रांतीय अध्यक्ष अजय  राय जी पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों के विरोध में कांग्रेसी हुए  लामबंद
शहर अध्यक्ष एडवोकेट विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर  प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजय राय जी पर वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे के विरोध में आज जिले के कांग्रेसी लामबंद होकर कलेक्ट्री स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे और मुकदमे तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए! प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया! आक्रोशित कांग्रेसियों ने वर्तमान भाजपा सरकार और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की!
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि विगत दिनों प्रयागराज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे कांग्रेस के माननीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर निरस्त कर दिया गया एवं शासन के दबाव में एयरपोर्ट निदेशक की तहरीर पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए गए!
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पर लगाए गए मुकदमे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित एवं पूर्णतया निराधार है!
इस अवसर पर तिलकधारी निषाद जी, राकेश उपाध्याय जी, धर्मेंद्र निषाद सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह जी, अनिल दुबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, राकेश मिश्रा, राजकुमार निषाद, नीरज राय इश्तियाक अहमद राजकुमार गुप्ता अमित मिश्रा संदीप सोनकर अजय सोनकर रमेश चंद्र पाल सुनील यादव संदीप निषाद अमन सिन्हा आदिल प्रवीण सिंह पिंटू फरहान जिलानी रोहित पांडे गौरव मौर्या आज़म जैदी रिजवान अब्बास रिकी मुमताज अली अंसारी सब्बल इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे.

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें