भाजपा मंडल बेलवां की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Share

जौनपुर (मड़ियाहूं)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवां की संगठनात्मक बैठक भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कॉलेज, बेलवां परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी डॉ. अभिषेक रावत ने संगठन की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामने आगामी कार्ययोजना रखी। उन्होंने सेक्टर संयोजकों, प्रभारियों और प्रवासियों से बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर दिया गया जोर

बैठक को शिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र पाठक और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम को सफल बनाने, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर सतीश सिंह, अरुण सरोज, प्रवीण पांडेय, संजीव गुप्ता, प्रवीण चौहान, संजय पाठक, अशोक मौर्य, बाबूराम यादव सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें