जौनपुर

Share

23 फरवरी को होगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

प्रो. गिरीश्वर मिश्र होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को दीक्षांत समारोह के संबंध में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 23 फरवरी 2023 को होगा। इस संबंध में कुल 50 समितियां गठित की गई है। उन्होंने कमेटी के सभी संयोजकों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 26 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद, मनोविज्ञानी, समाजविज्ञानी, लेखक, संपादक एवं पूर्व कुलपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के प्रो. गिरीश्वर मिश्र होंगे। इस बार 66 विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इस अवसर पर 30 स्कूली बच्चों को बैग और किट दिए जाएंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने संयोजकों से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। कहा कि जो भी समस्या हो उसका निराकरण संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र करा लें। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें