भाजपा के आगामी प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार, बैठक संपन्न

Share

कार्यकर्ताओं का वैचारिक और संगठनात्मक कौशल बढ़ाएगा प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

वैचारिक सुदृढ़ता का माध्यम है प्रशिक्षण: अजीत प्रजापति

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के तत्वावधान में आगामी 23-24 मई में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की पूर्व तैयारी को लेकर आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जौनपुर स्थित उत्सव मोटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार परिवार है प्रशिक्षण वर्ग हमारे कार्यकर्ताओं की वैचारिक सुदृढ़ता, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, इतिहास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का मंत्र दिया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत की उन्होंने बताया कि इस शिविर को सर्वसुविधायुक्त और अनुशासित बनाने के लिए अलग-अलग टोलियाँ बनाई गई हैं तैयारियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सबको जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं है।

जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ इस प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासित और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जुट जाएं।

बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा अमित श्रीवास्तव विनय सिंह राज पटेल परविंदर चौहान पुष्पा निषाद नीरज मौर्य अजय सरोज जिला मंत्री संतोष मिश्र राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह डॉ० अमरनाथ पाण्डेय जिला आई.टी. संयोजक रोहन सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह जिला संयोजक सोशल मीडिया सिद्वार्थ राय अवनीश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें