• Fri. Aug 28th, 2026

    मनोनीत सभासदों को दिलाया गया शपथ

    BySatyameva Jayate News

    Apr 18, 2026
    Share

    जौनपुर
    नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल मैदान में राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव थे। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने की।
    मनोनीत सभासदों को एसडीएम सदर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सभी निर्वाचित और मनोनीत सभासद अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर नगर के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मनोनीत सभासद अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और कुशल व्यक्ति हैं, जिन्हें नगर की अच्छी जानकारी है। शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में पंकज श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, रोहन सिंह और राहुल साहू शामिल थे। पीयूष गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, नगर दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद, रामसूरत मौर्य सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *