• Wed. May 13th, 2026

    कलेक्ट्रेट मे एक ब्यक्ति ने खुद पर तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, प्राईवेट अस्पताल पर लगाए सनसनीखेज आरोप

    BySatyameva Jayate News

    Oct 13, 2025
    Share

    जौनपुर

    जिले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेतासराय क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी समाजसेवी जेपी राठौर ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।
    मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए उन्हें तत्काल पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गई।

    जेपी राठौर ने रसूलाबाद स्थित प्रेमा हॉस्पिटल पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि
    अस्पताल में नाबालिग बच्चियों का अवैध गर्भपात कराया जाता है।इस अमानवीय कृत्य का विरोध करने पर डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्होंने अस्पताल संचालक पर बच्चों की तस्करी में शामिल होने का भी गंभीर आरोप लगाया।

    समाजसेवी ने कहा कि वह लगातार इन अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से निराश होकर उन्होंने आत्मदाह का कदम उठाने की कोशिश की।
    फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पूरे मामले की जांच की जा रही

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *