नाबालिग से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ओबैदा शिराजी समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Share

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह में एक नाबालिग युवक के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मरकजी सीरत कमेटी के सदर ओबैदा शिराजी और शाकिब मेहंदी समेत दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे महिला का नाबालिग बेटा इब्राहिम हाशमी सिपाह रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जा रहा था। आरोप है कि कालिका होटल के सामने बीच सड़क पर उसे रोक लिया गया। इसके बाद दो लड़कों से पकड़वाकर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
महिला का आरोप है कि घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर ओबैदा शिराजी और उनके साथी मौके से फरार हो गए। उन्होंने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है।
शिकायत में सितंबर महीने की एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि उस समय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ब्लड बैंक ले जाया गया था, जहां दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उसका रक्त निकलवाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराना पड़ा था। इस मामले में भी कोतवाली नगर में शाकिब मेहंदी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
महिला ने आरोप लगाया है कि इसी पुराने विवाद की रंजिश में उसके बेटे के साथ दोबारा मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपों की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें