
जौनपुर में नई टोयोटा ग्लैंजा का भव्य अनावरण, डॉ. आरबी कमल और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी पांडेय रहीं मौजूद

जौनपुर। शहर स्थित SNJ टोयोटा (V2 Automotive India Pvt. Ltd.) के शोरूम में नई टोयोटा ग्लैंजा के लॉन्चिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में नई कार का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आरबी कमल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एए जाफरी मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय ने शिरकत की। अतिथियों ने संयुक्त रूप से नई टोयोटा ग्लैंजा का अनावरण कर लॉन्चिंग की औपचारिक शुरुआत की।
जौनपुर में गोवध और पशु क्रूरता के मामले में चार गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह मुकदमेइस अवसर पर SNJ टोयोटा के ऑपरेशंस हेड जैगम रजा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कंपनी के वैश्विक विजन, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता और जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में संस्थान के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नई ग्लैंजा के आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव की खूबियां बताईं।
मुख्य अतिथि डॉ. आरबी कमल ने SNJ टोयोटा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसकी गुणवत्ता, समर्पण और ग्राहकों के विश्वास पर निर्भर करती है। जौनपुर में नए उत्पादों और बेहतर व्यावसायिक सेवाओं का विस्तार स्थानीय विकास के लिहाज से भी सकारात्मक कदम है।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने नई टोयोटा ग्लैंजा की विशेषताओं की सराहना करते हुए कंपनी की टीम को शुभकामनाएं दीं। अंत में SNJ टोयोटा परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण वाहन एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।







