
भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत

जौनपुर। जनपद दौरे पर आये सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इसके बाद जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य का जोरदार स्वागत किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ विशेष बिन्दुओं पर चर्चा भी किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, शाहगंज के भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, प्रमोद सिंह सहित तमाम भाजपाजन उपस्थित रहे।
ALSO READ
जौनपुर में गोवध और पशु क्रूरता के मामले में चार गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह मुकदमे







