आचार्य बलदेव पीजी कालेज कोपा पतरही ने धूमधाम से मनाया 18वां स्थापना दिवस

Share

आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा के नये अवसर उत्पन्न हुये: मैनेजमेंट गुरू

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आचार्य बलदेव पीजी कालेज कोपा पतरही ने अपना 18वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। मैनेजमेंट गुरु डा. अनिल यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं स्थापना दिवस पर विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रौनक प्रथम, आदिल द्वितीय, सत्यम तृतीय स्थान, जूनियर बालिका वर्ग में प्रज्ज्वल प्रथम, अमन द्वितीय, रोशन तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में आरती प्रथम, रोशनी द्वितीय, आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में अध्यापिका कुर्सी दौड़ में खुशबू यादव प्रथम, आंचल यादव द्वितीय, डा. अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो खो, कबड्डी, ऊँची कूद, लम्बी कूद, रिले रेस जैसे खेलों का भी आयोजन हुआ। मैनेजमेंट गुरू ने विजेता उपविजेता सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुये कहा कि आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की स्थापना से इस क्षेत्र में शिक्षा के नये अवसर उत्पन्न हुये हैं। आज घर घर बीएड, बीटीसी, पालिटेक्निक, डी फार्मा के लोग अधिकांश संख्या में इस संस्था से पढ़े मिलेंगे। इस संस्था में खेलकूद प्रतियोगिता के क्षेत्र में काफी प्रगति किया है।
इस अवसर पर डॉo संतोष, डॉo कमलेश कुमार, डॉo संजय, डॉo अन्नू, संतोष, संत, इन्द्रसेन, सिम्मी, रुचि, रंजना, आसमा, खुशबू, सोनी, मीरा, आंचल, नीलम, आंशी, आशीष, प्रमोद, संतोष, अमन, अरविंद, परमेश, विपिन, सुंदरम, अवधेश, राजू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें