परीक्षा की शुचिता और परिणाम की समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलपति

Share

मूल्यांकन और परिणाम के लिए 10 समितियां गठित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आगामी स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए दस समितियों का गठन किया गया है। सोमवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में इन समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित प्रबंधन, मूल्यांकन व्यवस्था और समयबद्ध परीक्षा परिणाम घोषित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा विश्वविद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रक्रियाओं में से एक है। इसकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से लेकर मूल्यांकन और परिणाम घोषणा तक प्रत्येक स्तर पर पूरी सावधानी, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। सभी समितियां अपने निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि पूरी परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

कुलपति ने विशेष रूप से उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रखरखाव, मूल्यांकन केंद्रों की व्यवस्थाओं, परीक्षकों के समन्वय, ओएमआर सत्यापन, ऑनलाइन उपस्थिति तथा परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति संयोजकों से अपनी-अपनी तैयारियों की नियमित समीक्षा करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मूल्यांकन की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेमेस्टर परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि परीक्षा परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किए जा सकें।
बैठक में डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने गठित दस समितियों की संरचना, उनके कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा गठित समितियों में मूल्यांकन कार्य समिति का संयोजक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर के मूल्यांकन कार्य एवं परीक्षा परिणाम समिति की जिम्मेदारी डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। संबद्ध महाविद्यालयों से संबंधित डाटा प्रोसेसिंग एवं परीक्षा परिणाम घोषणा समिति का संयोजक डॉ. विशाल यादव को बनाया गया है। आवास समिति की जिम्मेदारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. अजय प्रताप सिंह को दी गई है। समन्वय एवं मूल्यांकन केंद्र समिति के संयोजक संजय शर्मा होंगे। ऑनलाइन उपस्थिति सत्यापन समिति का प्रभारी अतुल गुप्ता तथा मूल्यांकन केंद्र पर जलपान, स्वच्छता एवं विद्युत/जनरेटर कार्य समिति का प्रभारी श्याम त्रिपाठी को बनाया गया है।

इसी क्रम में उपस्थिति एवं उत्तर पुस्तिका प्रबंधन समिति का संयोजक डॉ. नृपेन्द्र सिंह, उत्तर पुस्तिका आवंटन एवं संग्रहण समिति का प्रभारी नीरज कुमार तथा परीक्षा अंक प्रमाणीकरण एवं ओएमआर सत्यापन समिति का संयोजक डॉ. संजीव गंगवार को बनाया गया है। बैठक में विभिन्न समितियों के प्रभारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें