मड़ियाहूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 409 जोड़ों की शादी संपन्न

Share

जौनपुर। रामलीला मैदान मड़ियाहूं में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सात विकास खंडों के कुल 409 पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में रामपुर, रामनगर, मड़ियाहूं, जलालपुर, सिरकोनी, बरसठी और मछलीशहर विकास खंडों के कुल 464 जोड़ों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 409 पात्र जोड़ों ने समारोह में प्रतिभाग किया और वैवाहिक बंधन में बंधे।

समारोह में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराना है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें