• Thu. Mar 19th, 2026

    गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है जौनपुर – डाक्टर सैफ खान

    BySatyameva Jayate News

    Apr 12, 2023
    Share

    जी एच के हास्पिटल में रोज़ा इफ्तार का हुआ आयोजन

    सभी धर्म और जाति के लोग हुए शामिल

    डॉ० सैफ़ व डाक्टर अम्बर खान ने सभी आगंतुकों को शुक्रिया अदा किया

    जौनपुर:- नगर के मोहल्ला उमरपुर में स्थित जी एच के हॉस्पिटल में डॉ० सैफ़ व डॉ० अम्बर खान ने एक रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया जिसमें नगर की अहम शख़्सियतों ने शिरकत किया। रोज़ा इफ़्तार करने के बाद लोगों ने मौलाना जावेद की इमामत में नमाज़ अदा की।

    इस अवसर पर डॉ० सैफ़ ने रमज़ान तथा रोज़े की अहमियत बताते हुए कहा कि रमज़ान के महीने में रोज़ेदार को रोज़ा इफ्तार करवाना बहुत बड़े सवाब (पुण्य )का काम है और साथ ही बताया कि रोज़ेदार पूरे दिन भूखे प्यासे रहते हैं इफ़्तार के समय उन्हें बहुत ही ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक्स से बचना चाहिए बहुत से लोग इफ़्तार करने के बाद तुरंत सिगरेट आदि का सेवन करने लगते हैं जिससे सेहत पर बुरे असर पड़ता हैं।

    रोज़ा इफ़्तार में डॉ० चांद,डॉ० फ़ैज़,डॉ० फ़हीम,डॉ० शफीक,डॉ० इम्तियाज़,बेलाल एडवोकेट,हफ़ीज़ शाह अध्यक्ष सीरत कमेटी जौनपुर,इमरान बंटी ज़िला अध्यक्ष AIMIM, आदि लोग उपस्थित रहे।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *