गुमशुदा 72 मोबाइल की हुई सुपुर्दगी: सुनील गौड़

Share

जौनपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्म व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी प्रभात सिह के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष सुनील गोंड थाना जीआरपी जौनपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम एव सर्विलास टीम की मदद से रेल गाड़ियों में यात्रा कर रहे यात्रियों की मोबाइल जो गुम या चोरी हो गयी थी, के द्वारा विभिन्न तिथियों में थाना जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। कुल 72 मोबाइल को बरामद करके आये 26 यात्रीगण/मोबाइल धारक़ जो विभिन्न जनपद/प्रान्त के हैं, को मोबाइल प्रदान किया गया। मोबाइल पाकर यात्रीगण/मोबाइल धारक काफी प्रसन्न दिखे जो थाना जीआरपी जौनपुर टीम की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्री गौड़ ने बताया कि बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 16 लाख रूपये हैं। सुपुर्दगी के बाद अन्य शेष बचे मोबाइल को जल्द से जल्द मोबाइल धारक को सुपुर्द करा दिया जाएगा। बरामदगी टीम में राजकीय रेलवे पुलिस जौनपुर थानाध्यक्ष सुनील गोंड़, उ0नि0 हरकेश प्रभारी चौकी शाहगज जीआरपी, उ0नि0 शिवपूजन यादव चौकी प्रभारी जफराबाद जीआरपी, उ0नि0 रवीन्द्र पटेल चौकी प्रभारी सिटी जीआरपी, उ0नि0 रोहित राज यादव क्यूआरटी प्रभारी थाना जीआरपी, उ0नि0 गिरीश मिश्रा थाना जीआरपी, उ0नि0 अर्पित शर्मा प्रभारी सर्विलास सेल जीआरपी अनु० प्रयागराज, हे0का0 दरोगा बाबू सोनकर जीआरपी, का0 राम प्रवेश कुमार क्यूआरटी टीम जीआरपी, हे0का0 रजनीकान्त क्यूआरटी टीम थाना जीआरपी शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें