जौनपुर में रोजगार मेले में 3485 युवाओं ने लिया हिस्सा, 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Share

50 कंपनियों ने की चयन प्रक्रिया, 11 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए ऑफर लेटर; 23 नवंबर को आईटीआई सिद्दीकपुर में लगेगा अगला मेला

जौनपुर, 2 नवंबर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 50 कंपनियों के माध्यम से 3485 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के बाद 1047 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 11 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत और पूंजी हैं। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे उद्योग, व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को कम से कम एक-दो वर्ष धैर्य और लगन के साथ काम कर अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी। साथ ही नशे और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने तथा नशामुक्त भारत अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि आगामी 23 नवंबर को राजकीय आईटीआई, सिद्दीकपुर में एक और वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार के योग्य बनाया जा रहा है। ऐसे मेले युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर देते हैं।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कहा कि जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में श्री गणेश कंस्ट्रेट, अडानी सोलर पावर एनर्जी लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, जेबी इंडस्ट्रीज, विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, टीएसपीएल ग्रुप और आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विसेज सहित 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों ने मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, निर्माण श्रमिक, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और प्रशिक्षु सहित विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया की।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने आभार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें