
Jaunpur News : गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी जानकारी

खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के मनेछा और आर्यनगर कला गांव में सोमवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ नंद किशोर और एडीओ पादप सुरक्षा जितेंद्र सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। किसानों से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित मिट्टी की जांच कराने, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करने को कहा गया। फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। शोधी एफपीओ के निदेशक बृजेश कुमार ने किसानों को एफपीओ से जुड़ने के फायदे बताए। इस मौके पर एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद, प्रधान संदीप मौर्य, तकनीकी सहायक पंकज कुमार, शमशाद अहमद, विनेश कुमार, अश्विनी कुमार, सुरेश कुमार समेत प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विधि संस्थान की फ्रेशर पार्टी में शाक्य अभय वर्धन बने मिस्टर फ्रेशर, सृष्टि गुप्ता बनीं मिस फ्रेशर







